दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 मई। नगर निगम द्वारा आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर नगर निगम अतिक्रमण के खिलाफ अभियान छेड़ रखी है।
इस क्रम में निगम का तोडू अमला शुक्रवार को इंदिरा मार्केट से अतिक्रमण हटाने दल बल के साथ पहुंचा। इस अभियान में अवैध कपड़ा दुकानों सहित अन्य दुकानों को भी हटाया गया है।
कार्रवाई के मौके पर नगर पुलिस अधीक्षक चिराग जैन,दुर्ग थाना टीआई विजय यादव,मोहननगर टीआई शिव चंद्रा, बाजार विभाग ईश्वर वर्मा, शशिकांत यादव सहित यातायात पुलिस एएसआई रमेश कुमार दुबे के अलावा सीएसएफ के जवान आदि मौजूद रहे।
बाजार अधिकारी शुभम गोइर ने बताया कि कार्रवाई यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए की गई है। अतिक्रमण हटाने का अभियान,नगर निगम ने दुर्ग के पुराने बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने के लिए एक अभियान शुरू किया। निगम अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करता इसके पहले क्षेत्र के नाराज व्यापारियों ने कार्यवाही को लेकर विरोध जताया।
भारी पुलिस बल के बीच मौके पर गहमागहमी का माहौल निर्मित हो गया। विरोध के बाद भी कार्रवाही चलती रही। साथ अतिक्रमण कर्ता स्वयं अपना अतिक्रमण समेट रहे है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करना और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना था। हटाए गए अतिक्रमण। इस अभियान के दौरान पुराना बस स्टैंड स्टेशन रोड सडक़ किनारे करीब 58 दुकान से अधिक अवैध दुकानें और अन्य अतिक्रमण हटाए गए।
उन्होंने बताया कि अतिक्रमण की वजह,अतिक्रमण की वजह से यातायात में बाधा और शहर की सुंदरता में कमी हो रही थी, इसलिए नगर निगम ने यह अभियान शुरू किया,अभियान का प्रभाव,इस अभियान के बाद पुराने बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्र में यातायात सुव्यवस्थित हो गया है और शहर की सुंदरता भी बढग़ी।


