दुर्ग

वक्फ संशोधित अधिनियम पर व्याख्यान माला
02-May-2025 5:02 PM
वक्फ संशोधित अधिनियम पर व्याख्यान माला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 2 मई। 
वक्फ संशोधित अधिनियम 2025 व्याख्यान माला (परिचर्चा) कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जिंतेंद्र सिंह (केंद्रीय विज्ञान व तकनीकी मंत्री), अध्यक्षता विष्णु देव साय ने कार्यक्रम  में वक्फ अधिनियम 2025 की जानकारी आम जनता को प्रेषित की।

डॉ जिंतेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 2025 का संशोधन भविष्य की वक्फ संपत्तियों के लिए उपयोगकर्ता द्वारा वक्फ की अवधारणा को समाप्त कर देता है। इस संशोधन में विरासत स्थलों की सुरक्षा और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने का प्रावधान है।

 

छ.ग. चेम्बर के महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि इस जनजागरण को सभी व्यापारियों तक पहुचाने का कार्य चेम्बर द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन भारत मे वक्फ कानून का विकास वक्फ संपत्तियों को विनियमित और संरक्षित करने के चल रहे प्रयासों को दर्शाता है जो महत्वपूर्ण सामाजिक,धार्मिक और आर्थिक महत्व रखते है। चेम्बर इन  जानकारी को आम व्यापारियों तक पहुचाने का कार्य करेगा।

उपरोक्त कार्यक्रम मेडिकल कॉलेज आडिटोरियम में आयोजित था। इस कार्यक्रम में  भिलाई के पार्षद पीयूष मिश्रा, शंकर सचदेव,सुनील मिश्रा, निरंकार सिंह एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट