दुर्ग

सरयूपारीण महिला ब्राह्मण समाज ने मनाई परशुराम जयंती
02-May-2025 5:00 PM
सरयूपारीण महिला ब्राह्मण समाज  ने मनाई परशुराम जयंती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 मई।
छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण महिला ब्राह्मण समाज द्वारा नाना नानी पार्क सिविल लाइन के पास स्थित शनि मंदिर में भगवान परशुराम की जयंती पूरे श्रद्धा व आस्था के साथ मनाई गई। यह आयोजन महिला ब्राह्मण समाज की अध्यक्ष संगीता शर्मा के नेतृत्व में किया गया। 

इस अवसर पर सर्वप्रथम भगवान परशुराम की विधिवत पूजा-अर्चना की गई, तत्पश्चात अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर पुत्री पुत्रा के विवाह का आयोजन कर खुशियां मनाई गई। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त व्याख्याता मीना शर्मा का सम्मान किया गया। जयंती के अवसर पर सरयूपारीण महिला ब्राह्मण समाज द्वारा सेवाभावी कार्य भी किए गए। जिसके अंतर्गत गर्मी के मौसम में पक्षियों के  पानी की व्यवस्था के लिए 51नग सकोरे का वितरण किया गया। जयंती पर महाप्रसाद का वितरण किया गया। महाप्रसादी ग्रहण करने लोग बड़ी संख्या में जुटे। अंत में कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देकर आतंकवादियों की कायराना हरकत की निंदा की गई।


 

इस अवसर पर सरयूपारीण महिला ब्राह्मण समाज अध्यक्ष संगीता शर्मा, सचिव किरण मिश्रा, उपाध्यक्ष अपर्णा तिवारी, सरिता मिश्रा, कोषाध्यक्ष तनु मिश्रा, रानी उपाध्याय, ममता तिवारी, वरिष्ठ सदस्य अनीता तिवारी, राजकुमारी तिवारी, संगीता मिश्रा, दुलारी शर्मा, भारती दीवान, संगीता दीवान, सपना, आभा शर्मा, निधि शर्मा, अनीता दीवान, ज्योति उपाध्याय, ममता पांडे,  अंजू शुक्ला, मीना तिवारी, श्वेता शुक्ला, आरती दीवान, मिनी मिश्रा, नीति तिवारी, तारिणी दीवान, दीप्ति दुबे, सुशीला तिवारी, सुषमा दुबे, ममता शुक्ला, सरला तिवारी के अलावा ब्राह्मण समाज की महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रही।


अन्य पोस्ट