दुर्ग

मुस्लिम समाज ने आतंकवाद के विरोध में निकाली रैली
26-Apr-2025 4:54 PM
मुस्लिम समाज ने आतंकवाद  के विरोध में निकाली रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 अप्रैल।
पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की आतंकवादियों द्वारा हमला कर हत्या करने पर दुर्ग मुस्लिम समाज ने जुम्मे की नमाज के बाद पुराना बस स्टैंड से कलेक्टोरेट तक रैली निकाल कर आतंकवाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर कड़ा विरोध किया। समाज के लोगों ने हमले में मारे गए नागरिकों को मौन श्रद्धांजलि दी। 

नासिर खोखर ने कहा कि इस घटना की पूरा मुस्लिम समाज कड़ी निंदा और भत्र्सना करता है। मुस्लिम  समाज के लोगों ने कहा कि यह आम नागरिकों पर इंसानियत पर देश की शांति एकता पर भी हमला है । कश्मीर में लगातार पर्यटकों की संख्या बढऩे से वहां के लोगों का विकास हो रहा था । लोगों को रोजगार मिल रहा था। पाकिस्तान कभी नहीं चाहता कि कश्मीर में विकास हो  और लोगों को रोजगार मिले वो चाहता है कि वहां बेरोजगारी रहे और आतंकवाद को बढ़ावा मिले। निहत्थे निर्दोष आम नागरिकों को मारने वाले लोग इंसान नहीं हो सकते कोई भी धर्म बेगुनाहों को मारने वालों को माफ नहीं कर सकता।

मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री  के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को सौंप कर पाकिस्तान के  इस कायराना हमले का बड़ा जवाब देने की मांग की है । और उन आतंकवादियों को फांसी और मौत की सजा देने की मांग की ।

मुस्लिम समाज की रैली में रायपुर नाका मस्जिद मुतवल्ली जमाल खान, जामा मस्जिद मुतवल्ली रिजवान खान, तकिया पारा मस्जिद मुतवल्ली शरीफ खान,तितुरडीह मस्जिद मुतवल्ली आरिफ खान, नासिर खोखर, कय्यूम चौहान, आसिफ खान, हमीद खोखर, अयूब खान, जाकिर खोखर, रहुफ खान, आमिर तिगाला , शेख शकील, आरिफ तिगाला, हाजी हबीब भाई, साबिर गहलोत,  जाकिर सिद्दीकी, मोहसिन खान, रजा गहलोत, सरवर चौहान, शमीम पंवार, वाहिद चौहान, सुल्तान मिजऱ्ा, एमआई फिरोजी, अहमद खान, इमरान देवेन्दया, रफीक खान, अबरार पंवार,मोहसिन अशरफी, सादिक अली, सहित अन्य सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोग शामिल थे।


अन्य पोस्ट