दुर्ग
महिला ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
24-Apr-2025 4:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 24 अप्रैल। गया नगर निवासी एक महिला ने मंगलवार की शाम को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है। थाना प्रभारी विजय यादव ने बताया कि वार्ड 4 गया नगर निवासी प्रियंका जैन (34 वर्ष) पति योगेश जैन ने अपने घर में रस्सी के फंदे से लटक कर जान दे दी है। परिवार वालों ने बताया है कि वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


