दुर्ग

पहंडोर स्कूल के बॉक्सर राष्ट्रीय स्पर्धा में करेंगे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व
21-Apr-2025 1:40 PM
पहंडोर स्कूल के बॉक्सर राष्ट्रीय स्पर्धा में करेंगे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

दुर्ग, 21 अप्रैल। राष्ट्रीय शालेय बॉक्सिंग प्रतियोगिता दिल्ली में 14 वर्ष बालक 22 से 27 अप्रैल एवं 19 वर्ष बालक/ बालिका 30 अप्रैल से 5 मई तक छत्रसाल स्टेडियम दिल्ली में बॉक्सिंग खेल का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहंडोर, पाटन के खिलाड़ी 14 वर्ष बालक 36 से 38 वजन समूह में गगन लाल निषाद और 19 वर्ष बालिका में 46 से 48 वजन समूह में मीनाक्षी का चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उनके प्रशिक्षक हिमांशु कुमार व्यायाम शिक्षक एवं एनआईएस बॉक्सिंग कोच है। खिलाडिय़ों की  इस उपलब्धि पर संस्था के प्राचार्य  केके आडिल, प्रभारी प्राचार्य  नीलेश्वर साहू, गंगा वर्मा, अनीता चंद्राकर, दुलार सिंह ठाकुर, संतोष साहू एवं समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं ने शुभकामनाएं दी है।


अन्य पोस्ट