दुर्ग

महिला उत्पीडऩ, बढ़ते नशे के कारोबर को लेकर कांग्रेस निकालेगी न्याय यात्रा
16-Apr-2025 3:23 PM
महिला उत्पीडऩ, बढ़ते नशे के कारोबर को लेकर कांग्रेस निकालेगी न्याय यात्रा

18 को गांधी प्रतिमा के पास से यात्रा होगी शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 अप्रैल।
कानून व्यवस्था, महिला उत्पीडऩ, दुर्ग में मासूम बच्ची के साथ बर्बरता एवं बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालने जा रही है। 18 अप्रैल को गांधी प्रतिमा के पास से यह यात्रा प्रारंभ होगी। उक्त यात्रा की रणनीति तैयार करने कांग्रेस भवन में आज कांग्रेसियों ने बैठक की। 

जानकारी के अनुसार उक्त न्याय यात्रा को लेकर विधानसभा क्षेत्र वार पार्टी अलग अलग नेताओ को प्रभारी बनाया गया है। इनमें पूर्व विधायक गुरुदयाल बंजारे दुर्ग शहर, सीमा वर्मा, पाटन बीरेश ठाकुर, अहिवारा धनेश्वर पाटिला एवं वैशाली नगर विधानसभा निर्मल कोसरे प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। बैठक में मौजूद पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से यात्रा को सफल बनाने कहा गया। बताया गया कि यात्रा 20 को रायपुर पहुंचेगी एवं 21 को सीएम हाऊस का घेराव किया जाएगा।

 

इस दौरान पार्टी के नेताओं ने राज्य की भाजपा सरकार को कानून व्यवस्था के मामले में विफल बताते हुए कहा कि सरकार कौन चला रहा है पता ही नहीं चलता है। विगत एक साल के कार्यकाल में सरकार के पास कोई बड़ी उपलिब्ध नहीं है। शराब की 67 नई दुकाने खोल रही है, यही नहीं अंग्रेजी शराब दुकान में देशी व देशी में अंग्रेजी बेचेंगे अर्थात प्रदेश में 700 नहीं 1400 शराब दुकाने हो जाएंगी जबकि नशापान की वजह से अपराध भी बढ़ रहे हैं इस सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर, गया पटेल, मुकेश चंद्राकर, पूर्व विधायक अरुण वोरा, आरएन वर्मा, राजेन्द्र साहू, दीपक दुबे, धीरज बाकलीवाल, संजय कोहले, जितेन्द्र साहू, अलताफ अहमद, बंटी हरमुख, प्रदीप चंद्राकर, प्रेमलता साहू, निकिता मिलिंद, श्रद्धा सोनी, परमजीत सिंह भुई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।


अन्य पोस्ट