दुर्ग

जयंती पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की निकली शोभायात्रा
15-Apr-2025 3:53 PM
जयंती पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की निकली शोभायात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 अप्रैल।
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर सोमवार को बुद्ध विहार समिति शंकर नगर द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में जय भीम के जयकारे गुंजायमान रहे। 

शोभायात्रा में बाबा साहेब के अनुयायी सैकड़ों की संख्या में जुटे। इसके पहले बुद्ध विहार शंंकर नगर में अंबेडकर जयंती पर सुबह पंचशील ध्वजारोहण कर डॉ. बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके कार्यों और आदर्शों को याद किया गया। दोपहर बाद बुद्ध विहार शंकरनगर से डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को बुद्ध विहार समिति के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर बागड़े व समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने नीला ध्वज दिखाकर रवाना किया। यह शोभायात्रा बुद्ध विहार शंकर नगर से आर्यनगर, ग्रीन चौैक, सिंधी कॉलोनी, राजेन्द्र पार्क, नया बस स्टंैड, पटेल चौक, इंदिरा मार्केट, पोलसायपारा, हरनाबांधा होते हुए वापस बुद्ध विहार प्रांगण पहुंची। जहां शोभायात्रा का समापन हुआ।

शोभायात्रा का अंबेडकर अनुयायियों ने रास्तेभर जगह-जगह स्वागत किया। ग्रीन चौक में पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर आरएन वर्मा के अलावा अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा का स्वागत कर बाबा साहेब के अनुयायियों को अंबेडकर जयंती की बधाई दी। यहां शर्बत भी बांटे गए। वार्ड 12 के पार्षद अजीत वैद्य के नेतृत्व में भी शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इसके अलावा रास्ते में अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं और विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत कर बाबा साहेब के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण किया गया। शोभायात्रा में बाबा साहेब के जीवन पर आधारित झांकियों के अलावा घोड़ा-बग्गी व डीजे आकर्षण का केन्द्र रहे।

शोभायात्रा में बुद्ध विहार समिति के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर बागड़े (ज्ञानू), सचिव अशोक मड़ामें, उपाध्यक्ष केएन वासनिक, उपसचिव किशोर चौरे, कोषाध्यक्ष संजय मेश्राम, अंकेक्षक राजकुमार फुले, संगठन सचिव विजय मेश्राम, कार्यकारिणी सदस्य रामजी रंगारी, नारद गोंडाने, किशोर गोस्वामी, दिलीप सुखदेव, सप्रेम चौरे, हितेन्द्र चौहान, अतुल सूर्यवंशी, संजू श्यामकुंवर, प्रकाश बंसोड़, सीएच ढोक, किशोर चौरे, डी.के. माने, बौद्ध महिला मंडल अध्यक्ष संगीता मेश्राम, सचिव भारती मड़ामे, रेखा लोनारे, रीता मेश्राम, नंदा गोस्वामी, किरण गोस्वामी, रेश्मा गोडाने, आकांक्षा मेश्राम, अल्का चौहान के अलावा बाबा अंबेडकर साहेब के दुर्ग-भिलाई के अनुयायी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

 

 

बाबा साहेब की प्रतिमा पर अर्पित किया पुष्पांजलि
कलेक्टरेट परिसर में स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर विधायक गजेंद्र यादव, महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, एमआईसी सदस्यगण, पार्षदगण एवं भाजपा सहित अन्य उपस्थित रहे।

विधायक गजेंद्र यादव एवं महापौर अलका बाघमार ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर के पास स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब ने हमें संविधान के माध्यम से वास्तविक आजादी दिलाई। महापौर अलका बाघमार ने कहा कि देश के हर नागरिक के लिए सम-विधान का निर्माण करने वाले अंबेडकर का जीवन एवं संघर्ष अपने आप में एक शिक्षा है।


अन्य पोस्ट