दुर्ग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 अप्रैल। भारत कुमार के नाम से प्रख्यात प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता स्व. मनोज कुमार को पुराना बस स्टैंड दुर्ग में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर छत्तीसगढ़ मंच दुर्ग ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
छत्तीसगढ़ मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष दिनेश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मंच के सचिव एवं कार्यक्रम के संचालक तुलसी सोनी एवं शाहिद आरिफ आर्केस्ट्रा ग्रुप संचालक शाहिद खान ने सर्वप्रथम स्व मनोज कुमार के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा मनोज कुमार के फिल्मी सफर एवं भारतीय सिनेमा में उनके द्वारा दिए गए उल्लेखनीय योगदान की जानकारी दी गई। रंगकर्मी मुकेश अग्रवाल ने भी मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में दो मिनट मौन धारण कर स्व मनोज को श्रद्धांजलि भी दी गईं।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मंच के गुलाब चौहान,त्रिलोक सोनी, युनुस चौहान,शाहिद आरिफ आर्केस्ट्रा के संचालक शाहिद खान,सुर धारा म्यूजिकल ग्रुप की संचालिका एवं गायिका ज्योति ध्रुव ,आनंद बक्शी,स्वरांजली ग्रुप के संचालक संजय दुबे, द रैन ड्रॉप संस्था के अध्यक्ष राजेश जैन सराफ,कोशिश स्टार म्यूजिकल ग्रुप के संचालक जाहिद अली, साईं म्यूजिकल ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष हाजी मिर्जा साजिद बैग,अनिल गुप्ता, मतीन भाई,तराना म्यूजिकल के संचालक शारिक अली मन्नी भाई,काजू भाई एवं अविनाश तिवारी,रेड रोज म्यूजिकल ग्रुप के मदन डोंगरे, दुर्गा भाई, संजय घाटे,चौपाल संगीत ग्रुप के प्रमुख रविन्द्र जैन,राजा दाऊ,किशोर जैन सराफ ने मनोज कुमार पर फिल्माए गए गीतों की प्रस्तुति देकर स्व मनोज कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मंच दुर्ग के संरक्षक चंद्रिका दत्त चंद्राकर,रमन सिंह संगीत प्रेमी मोहन सिन्हा, जाबिर अली,अमित मिश्रा,दीपक शर्मा, आसिफ भाई,जावेद भाई,एवं अन्य नागरिक गण उपस्थित थे।