दुर्ग

स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण
07-Apr-2025 3:15 PM
स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 7 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा की स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर  प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ के शासन कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ ग्रामीण विकास प्राधिकरण, पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के प्रदेश उपाध्यक्ष, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव, निवृत्तमान जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, महापौर अलका बाघमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान संगोष्ठी का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही दुर्ग जिले संगठन में निवासरत भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय के रिसाली स्थित निवास पर, विधायक ललित चंद्राकर के निवास स्थान पर, विधायक गजेंद्र यादव के कार्यालय पर, महापौर अलका बाघमार के निवास स्थान, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर के निवास पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने वैचारिक सिद्धांतों राष्ट्रवाद की भावनाओं को लेकर आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी पार्टी है। उन्होंने भारतीय राजनीति में भारतीय जनता पार्टी के योगदान पर प्रकाश डाला। दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने का साधन नहीं है, समाज को अपेक्षित दिशा में प्रगति पथ पर ले जाना भी उसका कार्य है इसके लिए संगत दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है जो संगत विचारधारा से प्राप्त होता है। आज भारत के सभी राजनीतिक दल विचारधारा शून्यता के शिकार है। भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एकात्म मानववाद तथा पंच निष्ठाओं के संगत विचारधारा के आधार पर संगठन का नियमन कर रही है।

 

दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। कार्यक्रम को जितेंद्र वर्मा व महापौर अलका बाघमार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, विनायक नातू, मंत्री आशीष निमजे, दीपक चोपड़ा, मनोज मिश्रा, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मनोज सोनी, नीलेश अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, रजनीश श्रीवास्तव, नारायण दत्त तिवारी, जितेंद्र सिंह राजपूत, शिव चंद्राकर, संतोष सोनी, शिवेंद्र सिंह परिहार, महेंद्र लोढ़ा सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता शामिल थे।


अन्य पोस्ट