दुर्ग
शादी का झांसा, नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार
05-Apr-2025 4:36 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 5 अप्रैल। बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर किशोरी को घर से भगा कर ले जाने एवं उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को उतई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी को गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने बताया कि डूमरडीह निवासी प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी 30 मार्च को बिना किसी को कुछ बताएं घर से कहीं चली गई है। पुलिस ने अपराध दर्ज करने के बाद मामले को जांच में लिया था। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी किशोर ठाकुर दुर्ग को गिरफ्तार किया। उसके पास से किशोरी को बरामद किया गया है। आरोपी किशोरी को शादी का झांसा देते हुए अपने साथ लेकर गया और उसके साथ लगातार जबरन शारीरिक संबंध बनाया था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे