दुर्ग

पशु-पक्षियों को दाना पानी की व्यवस्था
05-Apr-2025 4:14 PM
पशु-पक्षियों को दाना पानी की व्यवस्था

दुर्ग, 5 अप्रैल। भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त सोमनाथ यादव, राज्य सचिव कैलाश सोनी, अध्यक्ष अशोक देशमुख, जिला मुख्य आयुक्त जीत यादव, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, जिला आयुक्त गाइड श्रीमती वर्षा ठाकुर के निर्देशन में एवं जिला संगठन आयुक्त स्काउट बालक दास राऊत, जिला संगठन आयुक्त गाइड अमिता हसमुख, विकासखंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में रोवर गोवर्धन यादव द्वारा पशु-पक्षियों को दाना पानी मिट्टी के बर्तन देते हुए सराहनीय कार्य किए।

 

यह कार्य प्राचार्य पुष्पा रामटेके के नेतृत्व में जनजागृति अभियान दाऊ कुर्मी स्व: प्यारेलाल बेलचंदन शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राम तिरंगा विकासखंड दुर्ग के रोवर्स रेंजर द्वारा घर-घर जाकर भीषण गर्मी से बचाने हेतु दाना व पानी की व्यवस्था करने का संदेश दिया।


अन्य पोस्ट