दुर्ग

नीलम, जितेन्द्र, श्रद्धा और कल्पना साहू बने सभापति
05-Apr-2025 4:07 PM
नीलम, जितेन्द्र, श्रद्धा और कल्पना साहू बने सभापति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 5 अप्रैल। जिला पंचायत दुर्ग के स्थायी समिति के सदस्यों एवं सभापति का आज निर्वाचन हुआ इसमें भाजपा के नीलम चन्द्राकर, जितेन्द्र यादव, श्रद्धा साहू एवं कल्पना साहू अलग अलग समितियों के सभापति निर्वाचित हुए। वहीं स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होने के बाद भाजपा खेमे शामिल प्रिया साहू सभापति नहीं बन पाई जबकि भाजपा खेमे के शेष सभी सदस्य किसी न किसी समिति के सभापति है। स्थायी समितियों के गठन के दौरान निर्धारित तीन सदस्य नहीं होने के कारण जिला पंचायत में स्वास्थ्य व स्वच्छता समिति के सभापति का चुनाव नहीं हो सका।

जानकारी के अनुसार जिला पंचायत दुर्ग में कुल 12 में से स्वतंत्र रूप से जीतकर आने वाली प्रिया सहित भाजपा के 7 सदस्य है। सामान्य प्रशासन समिति का जिला पंचायत अध्यक्ष मनोनीत सभापति एवं सभी समितियों के सभापति इसके सदस्य होते हैं। वहीं उपाध्यक्ष शिक्षा समिति का मनोनीत सभापति होते हैं। अध्यक्ष उपाध्यक्ष को छोड़ शेष सदस्यों के बीच से इनके अन्य सदस्यों का चुनाव होता है। इस लिहाज इन दोनों को छोड़ 5 अन्य समितियां गठन का प्रस्ताव पहले सम्मिलन में लिया गया था ताकि भाजपा खेमे के सभी सात सदस्यों को अलग-अलग समितियों में सभापति का पद मिल जाए मगर भाजपा के सभी समितियों में कब्जे की रणनीति विफल हो गई। वे आज हुए चुनाव के दौरान स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति में सभापति नहीं बना पाए। जानकारी के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष सामान्य प्रशासन समिति एवं उपाध्यक्ष शिक्षा समिति को छोड़ किसी अन्य समिति के सदस्य नहीं हो सकते। वहीं शेष अन्य सदस्य अधिकतम तीन समिति में सदस्य रह सकते हैं।

 

निर्वाचन के दौरान सबसे पहले कृषि, फिर क्रमश: संचार व संकर्म, शिक्षा, सहकारिता व उद्योग एवं जल जीवन मिशन समिति के सदस्यों का चुनाव हुआ। इनमें भाजपा के जितेन्द्र व प्रिया को छोड़ बाकी तीन-तीन समितियों के सदस्य चुने जा चुके थे। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति के लिए उनके पास मात्र यही दोनों सदस्य थे। सभापति का चुनाव सदस्यों द्वारा किए जाते हैं, इसके लिए एक प्रस्तावक एवं एक समर्थक होना जरूरी था जो पूरा करने की स्थिति में नहीं होने की वजह से भाजपा स्वास्थ्य व स्वच्छता समिति सभापति बना नहीं सके।

सामान्य प्रशासन समिति- सभापति सरस्वती बंजारे, सदस्य  पवन शर्मा,  नीलम चन्द्राकर,  जितेन्द्र यादव,  श्रद्धा साहू,  कल्पना साहू, कृषि समिति - सभापति  नीलम  चन्द्राकर,  जितेन्द्र यादव,  श्रद्धा साहू। शिक्षा समिति - सभापति पवन शर्मा,  नीलम राजेश चन्द्राकर, सदस्य का एक पद  रिक्त। संचार एवं संकर्म समिति - सभापति  जितेन्द्र यादव,  कल्पना  साहू,  श्रद्धा साहू। सहकारिता और उद्योग समिति - सभापति  श्रद्धा साहू,  प्रिया साहू, कल्पना  साहू। जल जीवन मिशन (पेयजल) समिति- सभापति  कल्पना  साहू,  नीलम राजेश चन्द्राकर,  प्रिया साहू। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति -सभापति रिक्त, सदस्य जितेन्द्र याद

व एवं प्रिया साहू।


अन्य पोस्ट