दुर्ग

सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर में विवाहित जोड़े करेंगे सुंदरकांड का पाठ
30-Mar-2025 4:33 PM
 सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर में विवाहित जोड़े करेंगे सुंदरकांड का पाठ

दुर्ग, 30 मार्च। चैत्र नवरात्र में सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर गंजपारा प्रतिवर्ष अपना वार्षिक महोत्सव मनाता है। यह वार्षिक महोत्सव का 15वां वर्ष है। वार्षिक महोत्सव को भव्य रुप देने मंदिर समिति द्वारा 30 मार्च से 6 अप्रैल तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जिनमें विवाहित जोड़ों के लिए संगीतमय सुंदरकांड पाठ कन्या पूजन कन्या भोज भजन संध्या शोभायात्रा शामिल है। मंदिर के वार्षिक महोत्सव की शुरुआत 30 मार्च को प्रात: 5 बजे ज्योति कलश प्रज्जवलन से होगा। प्रात: 9 बजे माता का महाभिषेक किया जाएगा। वार्षिक महोत्सव में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ जुटने की संभावना के मद्देनजर मंदिर समिति द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

मंदिरों में जोत कलश स्थापना की संख्या
चंडी मंदिर चंडी चौक- 2600
मां सतरूपा शीतला मंदिर सिविल लाइन कसारीडीह- 1551
शीतला मंदिर बैगापारा- 1600
सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर गंजपारा- 340
श्री लंगूरवीर मंदिर शनिचरी बाजार- 151

 


अन्य पोस्ट