दुर्ग

दो जगह बनेगा भवन, विधायक ने किया भूमिपूजन
29-Mar-2025 3:13 PM
दो जगह बनेगा भवन,  विधायक  ने किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 29 मार्च। दुर्ग की जनता को राज्य सरकार से मिले विकास कार्य सौगात की नींव रखने विधायक गजेन्द्र यादव ने पोटियाकला वार्ड 54 में पार्षद एवं नागरिकों की उपस्थिति में भूमिपूजन किए। इस दौरान नवनिर्मित डोमशेड का लोकार्पण भी हुआ। विधायक गजेन्द्र यादव ने वार्ड में 20-20 लाख की लागत से बनने वाले दो भवन की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में दुर्ग संवर रहा है, राज्य सरकार दुगुनी गति से प्रदेश को विकास की दिशा में आगे ले जा रही है, यह आप सभी के भाजपा के ऊपर विश्वास का परिणाम है। वार्ड में और भी विकास कार्य कराने नागरिकों से चर्चा भी की। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने विधायक श्री यादव से शासन की योजनाओं का लाभ लेने जानकारी ली।

 

शहर के 6 स्थानों पर किसान भवन बनाया जाना है। इसी कड़ी में किसानों व वार्डवासियों की उपस्थिति में भूमिपूजन हुआ। लगभग 20 लाख की लागत से बनने वाले किसान भवन में बड़ा हॉल एवं कक्ष रहेगा, जहां किसानों के बैठने उठने के लिए उपयुक्त स्थल मिलेगा।  जिला मुख्यालय होने की वजह से जिलेभर के किसानों का आना जाना लगा रहता हैं। ऐसे में कृषि से संबंधित जानकारी, प्रशिक्षण, बैठक, परीचर्चा के लिए भवन लाभकारी साबित होगा। इसके अलावा वार्ड में एक और सामुदायिक भवन बनेगा जहां क्षेत्र के नागरिकों को आयोजन के उपयुक्त स्थल मिल जायेगा।

इस दौरान सभापति श्याम शर्मा, पार्षद हिरोंदी चंदानिया, कुलेश्वर साहू, कमल देवांगन, शिवेंद्र परिहार, साजन जोसफ, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, कमलेश फेकर, बंटी चौहान, दशरथ निर्मलकर, ठाकेश साहू, भूपेंद्र साहू, भोजराम यादव सहित बड़ी संख्या वार्ड के नागरिक उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट