दुर्ग

भाजपा अपने गिरते हुए जनाधार से घबराई हुई है- अरुण वोरा
27-Mar-2025 4:17 PM
भाजपा अपने गिरते हुए जनाधार से घबराई हुई है- अरुण वोरा

दुर्ग, 27 मार्च। जैसे ही छापेमारी की खबर मिली, पूर्व विधायक अरुण वोरा तुरंत भूपेश बघेल के निवास पहुंचे और बाहर मौजूद मीडिया से दो-टूक बात कही। उनके साथ दुर्ग के पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा भी मौजूद थे। अरुण वोरा ने कहा कि घटनाक्रम बेहद दुर्भाग्यजनक है। भारतीय जनता पार्टी ने पिछले डेढ़ साल में धरातल पर कोई भी ठोस कार्य नहीं किया है। जो भी योजनाएं बनीं, वे सिर्फ कागजों में सिमटकर रह गईं। अब अपने गिरते जनाधार को देखकर भाजपा भयभीत और चिंतित है। जनता का ध्यान भटकाने और कांग्रेस नेतृत्व को परेशान करने के लिए अलग-अलग एजेंसियों द्वारा कांग्रेस नेताओं के यहाँ छापे मारे जा रहे हैं। वोरा ने कहा कि कांग्रेस एक साफ-सुथरी नेतृत्व वाली पार्टी है, जो भ्रष्टाचार नहीं करती। भाजपा सरकार विपक्ष को दबाने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन कांग्रेस का हर सिपाही बेहद मज़बूत है और भाजपा की किसी भी साजिश से डरने वाला नहीं है।


अन्य पोस्ट