दुर्ग

दुर्ग। मणिपुर थाना अंतर्गत ठगी मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पकडऩे शनिवार रात अंबिकापुर पुलिस भिलाई पहुंची। जामुल पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
जामुल टीआई कपिल देव पाण्डेय ने बताया कि अंबिकापुर जिले के मणिपुर थाना में धोखाधड़ी मामले में आरोपी रसपाल सिंह बगडिय़ा (50 वर्ष) ने आवेदक से शॉपिग मॉल में दो रुम देने के नाम पर 12 लाख 35 हजार रुपए की ठगी की थी। तब से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस को काफी दिनों से उसकी तलाश थी। पता चला कि पुलिस से बचने के लिए आरोपी भिलाई के श्रीराम अपार्टमेंट जामुल भिलाई में रह रहा था। पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही एक टीम शनिवार शाम जामुल थाने पहुंची थी।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रसपाल सिंह भिलाई के कैलाश नगर पहुंच रहा है। जैसे ही आरोपी कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड में अपोलो फार्मेसी के सामने पहुंचा जामुल पुलिस की मदद से फिल्मी स्टाइल में उसके सामने आई और उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि आरोपी ग्रीन गार्डन कॉलोनी शुभम विहार मंगला बिलासपुर का रहने वाला है।