दुर्ग

रिकॉर्ड तोड़ राजस्व वसूली, छुट्टी के दिन शनिवार व रविवार को भी टैक्स काउंटर खुला रहेगा
22-Mar-2025 4:35 PM
 रिकॉर्ड तोड़ राजस्व वसूली, छुट्टी के दिन शनिवार व रविवार को भी टैक्स काउंटर खुला रहेगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 22 मार्च। नगर निगम में विगत कुछ दिनों में करोड़ों रुपए की टैक्स वसूली करने का रिकॉर्ड बनाया है।

बीते कुछ सालों से निगम की टैक्स वसूली का काम प्राइवेट एजेंसी द्वारा किया जा रहा था। कंपनी का ठेका समाप्त होते ही यह कार्य नगर निगम ने अपने हाथों में ले लिया।राजस्व विभाग टीम ने लगभग 39 करोड़ राजस्व वसूली में से 30 करोड़ से अधिक राजस्व वसूल किया जा चुका है। मार्च के आखिर तक और अधिक राजस्व वसूली होने की संभावना है। शहर सरकार की महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर राजस्व अधिकारियों की टीम राजस्व वसूली से बड़ी रकम एकत्र कर रही है. बकायादारों के घरों में लगातार दस्तक दी जा रही है इसके अलावा बड़े व्यापारी एवं सालों से टैक्स न जमा करने वालों के पास भी निगम की टीम लगातार पहुंची है। मार्च के महीने में बकाया टैक्स देने के लिए निगम में बकायादारों की भीड़ देखने को मिल रही है, जिस तेजी से टैक्स वसूली का कार्य किया जा रहा है। 39 करोड़ के लक्ष्य में 30 करोड़ से अधिक की भी हो चुकी है वसूली।

घर-घर जाकर भी सहायक राजस्व अधिकारी के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक वार्डो में वसूली का कार्य कर रहे है। बकाया टैक्स पटाने सैकड़ो की संख्या में रोजाना बकायादार पहुंच रहे हैं निगम के टैक्स काउंटर पर। माना जा रहा है कि मार्च के आखिरी दिनों तक लक्ष्य की पूर्ति की जा सकेगी। टैक्स वसूली का कार्य शनिवार और रविवार भी टैक्स वसूली का काम चालू रहेगा।


अन्य पोस्ट