दुर्ग

ग्रीष्मकालीन शतरंज प्रशिक्षण शिविर एक से
19-Mar-2025 2:16 PM
ग्रीष्मकालीन शतरंज प्रशिक्षण शिविर एक से

दुर्ग/भिलाई, 19 मार्च। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के निर्देशानुसार एवं सहयोग से जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा जिले के नवोदित शतरंज खिलाडिय़ों के लिए 1 से 10 अप्रैल तक दस दिवसीय  ग्रीष्मकालीन शतरंज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रिसाली भिलाई में रखा गया है।

अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी किरण अग्रवाल एवं सीनियर नेशनल आर्बिटर अनिल शर्मा द्वारा नवोदित शतरंज खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण में शतरंज की चाल चलना , नोटेशन लिखना,ओपनिंग खेलना, एकाग्रता, बौद्धिक विकास,शतरंज के मोहरों की जानकारी तथा शतरंज की अन्य प्रारंभिक जानकारी दी जाएगी।

जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत एवं सचिव तुलसी सोनी ने बताया कि जिले के नवोदित शतरंज खिलाडिय़ों के लिए यह सुनहरा अवसर है जिससे वह शतरंज का प्रशिक्षण लेकर  अपने बौद्धिक एवं मानसिक विकास को भी बढ़ा सकते हैं। 

प्रशिक्षण प्रतिदिन 2 सत्रों में दिया जायेगा। जिसका समय सुबह 9 से 10 बजे एवं शाम 5.30 से 6.30 बजे तक रहेगा।
इच्छुक प्रतिभागी अपने इच्छानुसार कोई भी समय निर्धारित कर सकते हैं। प्रशिक्षण हेतु प्रतिभागी सीनियर नेशनल आर्बिटर अनिल शर्मा मो .न. 7566511666 एवं अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत 7999636611 से संपर्क कर सकते हैं।


अन्य पोस्ट