दुर्ग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 मार्च। माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी 10वीं परीक्षा 2025 के अंतर्गत 17 मार्च को आयोजित सामाजिक विज्ञान (300) विषय पेपर के दौरान जिले के 5 उडऩदस्ता दल द्वारा 22 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसी भी केन्द्र में अनुचित साधन का उपयोग नहीं पाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार अरविन्द कुमार मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग द्वारा 4 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें सेजेस अमलेश्वर, सांकरा, पाहंदा, सेजस जामगांव एम शामिल है। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा केन्द्रीय कृत परीक्षा 2025 कक्षा 05वीं के विभिन्न केन्द्रों का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
इसी तरह श्री तनवीर अकील सहायक संचालक प्रभारी अधिकारी दुर्ग द्वारा 7 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें खपरी, सेजेस खम्हरिया, बेलौदी, उरला, बोरसी, धनोरा, पुरई शामिल है। गोविंद साव विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दुर्ग द्वारा 03 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें जेआरडी दुर्ग, खपरी, जेवरा सिरसा शामिल है। प्रदीप कुमार महिलांगे विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पाटन द्वारा 6 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।
जिसमें शा.उ.मा.वि. कन्या सेलूद, सेजस सेलूद, देवादा, तेलीगुण्डरा, सेजस मर्रा, कानाकोट तथा कैलाश साहू विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धमधा द्वारा 02 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें अहेरी, सेजेस नंदिनी खुंदनी शामिल है।