दुर्ग

ट्रक के टायर में लगी आग
10-Mar-2025 2:56 PM
ट्रक के टायर में लगी आग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 10 मार्च। पुलगांव थाना अंतर्गत रविवार को चंदखुरी में ट्रक के टायर में आग लग गई। सूचना पर अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया गया।

 अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अमपू सिंह के ट्रक पर आग लगने से अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को तत्काल सूचना दिया गया। आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की दमकल टीमों तत्काल रवाना किया गया और वहां पहुंचकर अग्निशमन कर्मियों ने जलते हुए ट्रक के टायर में लगी आग पर क़ाबू पाया और आग पर क़ाबू पाने में 1 अग्निशमन गाड़ी पानी उपयोग किया गया।

आग बुझाने में अग्निशमन कर्मी धन्नू यादव (दल प्रभारी) फायरमेन. अवतार सिंह , हीरामन , रमेश ,संतोष शामिल थे।


अन्य पोस्ट