दुर्ग

प्रिज्म संस्थान में महिला दिवस पर कार्यक्रम
10-Mar-2025 2:48 PM
प्रिज्म संस्थान में महिला दिवस पर कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 10 मार्च। प्रिज्म संस्थान में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रिज्म संस्था की सभी टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की महिला शिक्षिका और दीदी, आंगनबाड़ी केंद्र की महिला कार्यकर्ता, और इंदु की सभी दीदी उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि के रूप में रजनी विजय बघेल, भिलाई शहर की जानी-मानी डायटिशियन डॉ. पूनम रतनानी, सामाजिक कार्यकर्ता महिला सशक्तिकरण के लिए कार्यरत डॉ. सोनाली चक्रवर्ती, और भिलाई स्टील प्लांट की जनरल मैनेजर श्रीमती पारामीता मोहंती मैडम उपस्थित थी द्य कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई।

तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत प्लांट पॉट और छत्तीसगढ़ की कलाकृतियां ‘मटपरी आर्ट’ टोकन ऑफ लव के रूप में भेंटकर किया गया। साथ ही बी एड, फार्मेसी, और पीजीडीएम सभी विभाग के  प्रिंसिपल का स्वागत भी प्लांट पॉट के साथ किया गया। पुन: बीएड के विद्यार्थियों ने मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

प्रिज्म संस्थान की डायरेक्टर श्रीमती ख्याति साहू मैडम ने टॉक शो का आरंभ किया तथा उपस्थित सभी अतिथिगणों को संबोधित करते हुए बताया कि आज  महिलाएं अपनी पहचान स्वयं बना रही हैं। पुरुषों के साथ हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर, न केवल वो आर्थिक सहायता दे रही हैं, अपितु बैंक, हॉस्पिटल,स्कूल जैसे सभी कामों में सहयोग कर रही हैं। एक प्रश्न का जवाब देते हुए डॉ सोनाली मैडम ने बताया कि कैसे पुराने समय में महिलाएं हर परिस्थिति से समझौता करते हुए चलती थी और आज के समय में वह किस तरह हर परिस्थिति को संभालते हुए आगे बढ़ रही है, साथ ही उनके द्वारा संचालित स्वयंसिद्ध कार्यक्रम के तहत जागृति मिशन की जानकारी दी।

पुन: ख्याति मैडम के एक सवाल पर श्रीमती रजनी विजय बघेल मैडम ने बताया कि  आज की महिला को स्वयं में शसक्त होना होगा, जिससे निर्भया जैसे अपराध फिर न हो। डॉ पूनम रतनानी मैडम ने बताया कि आज महिलाएं जहां है वो उन्हीं के कारण है। यदि महिला समाज, परिवार या किसी से भी 100 प्रतिशत की उम्मीद रखतीं है तो उन्हें भी अपना 100 प्रतिशत योगदान देना होगा।

पारमीता मोहंती मैडम ने  एक उदाहरण देते हुए बताया कि समानता लाने हेतु महिला की तरह  पुरुषों को भी घर के काम में हाथ बंटाना चाहिए। गर्विता के द्वारा मनमोहक गणेश वंदना नृत्य की प्रस्तुति दी गई। पुन: ख्याति मैडम ने प्रिज्म की दीदी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए वेद दीदी को बेस्ट वर्कर का पुरस्कार दिया।

प्राचार्य डॉ अंजना मैडम ने वोट ऑफ थैंक्स के द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए  सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सोनाली मैडम के स्वयंसिद्ध कार्यक्रम में तहत जागृति मिशन से बीएड  विद्यार्थियों को भी जोडऩे की बात कही जो उनके इंटर्नशिप का एक पार्ट होगा द्य कार्यक्रम की दूसरी कड़ी में गेम शो और  दीदी लोगों को गिफ्ट दिया गया। तथा स्वल्पाहार के साथ इस रंगारंग कार्यक्रम का समापन किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन बीएड की सह प्राध्यापिका सुषमा मैडम के द्वारा किया गया।


अन्य पोस्ट