दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 9 मार्च। ग्राम डूंडेरा शास्त्री चौक में सतनामी समाज द्वारा गिरौदपुरी में झंडारोहण के अवसर पर सप्तमी महाआरती व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजन किया गया।
समाज के अध्यक्ष कीर्तन कोसरे ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार बाबा गुरु घासीदास जी के जन्मस्थली गिरौदपुरी में झंडा चढ़ाया जाता इस अवसर पर तीन दिवसीय मेला का आयोजन होता है जिसमे पूरे प्रदेश के लोग लाखो के संख्या में पहुँचते है।इसी अवसर पर हमारे ग्राम में भी प्रति वर्ष सप्तमी के दिन समाज के सभी लोग एक साथ महाआरती में शामिल होते है व प्रसाद का वितरण करते है।
कार्यक्रम में नगर निगम रिसाली के पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे,अध्यक्ष कीर्तन कोसरे,प्रदीप बंजारे, राधे सोनवानी,ओमप्रकाश बंजारे,नरेंद्र कोसरे,राजेन्द्र कोसरे,गंगा मनहर,टापू कोसरे,प्रकाश बंजारे,गोवर्धन कोसरे, लोमन सोनी,दिनेश बंजारे,गोपाल कोसरे,कल्पना,अनिता, सुनीता,पुष्पा, प्रीति,रानू,रास बाई, कमला, रितु, नेहा,पूजा सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे।