दुर्ग

अवैध खनिज परिवहन करते पकड़ाए 8 वाहन
08-Mar-2025 3:07 PM
अवैध खनिज परिवहन करते पकड़ाए 8 वाहन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 8 मार्च। खनिज महकमा की टीम द्वारा दबिश देकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध रूप से खनिज परिवहन करते 8 वाहन पकड़े गए पकड़े गए। इन वाहनों पर लगभग ढाई लाख रुपए का जुर्माना प्रस्वावित किया गया है।

जिले में अवैध खनिज उत्खनन की मिल रही शिकायतों पर कलेक्टर ने नियंत्रण के लिए मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इस पर जिला खनिज अधिकारी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में विभागीय अधिकारी दीपक तिवारी के नेतृत्व में खनिज विभाग की टीम ने जिले के अंडा, अंजोरा, मचांदूर, उतई एवं बोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दबिश देकर खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की जांच की। इस दौरान 8 हाइवा में बिना रायल्टी पर्यी के अवैध रूप से खनिज परिवहन करना पाया गया।

इन वाहनों को खनिज सहित जब्त कर संबंधित थाने में पुलिस अभिरक्षा में खड़े किए गए हैं। मामले में खनिज एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई के दौरान अवैध खनिज परिवहन करते पकड़े गए वाहनो में हाइवा वाहन क्रमांक  सीजी 22 सी 0302, सीजी 04 जेडी 2325, सीजी 08 एए 5607, सीजी 08 एजेड 6688, सीजी 04 पीयू 4089, सीजी 07 बीएन 3747, सीजी 07 सीए 9358 एवं सीजी 07 सी ए 8535 शामिल है इनमें से 4 वाहनों में रेत एवं 2-2 में चूना पत्थर तथा मुरूम का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था।


अन्य पोस्ट