दुर्ग
महापौर निगम परिसर का शाम 6 बजे के बाद कभी भी कर सकती हंै औचक निरीक्षण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 मार्च। नगर निगम मोतीलाल वोरा सभागार में महापौर अलका बाघमार की अध्यक्षता में सोमवार शाम पार्षदों एवं नगर निगम के अधिकारी/ कर्मचारियों की बैठक के दौरान जहाँ-जहाँ पाइप लाइन लीकेज जैसी समस्यों को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिये। स्वच्छता को लेकर पूरे 60 वार्डों में बेहतर साफ सफाई होनी चाहिए। सफाई व्यवस्था में लापरवाही कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। महापौर ने कहा नागरिकों द्वारा निगम में अपने कामों को लेकर आने पर उन्हें सही मार्गदर्शन करें एवं इधर उधर न भटकाए, नागरिको का सहयोग व उनसे सौहाद्र पूर्ण संवाद करें।
महापौर ने कहा कि नगर निगम अधिकारी/कर्मचारी ध्यान रखें कि कोई भी विभाग किसी भी कामों को लेकर नागरिकों से नहीं लेंगे रिश्वत, किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने की शिकायत नहीं आनी चाहिए नही उन पर होगी निलंबित की कार्रवाही चाहिए। महापौर सख्त होती नजर आ रही है।
बैठक के दौरान महापौर ने कहा मैं शाम को औचक निरीक्षण करूंगी शाम 6 बजे के बाद अधिकारी/ कर्मचारी शराब पीते पकड़े जाने पर निलंबित नहीं सीधे नौकरी जाएगी और ठेकेदार अगर ऐसा कृत करता हुआ पाया जाता है तो उसका ठेका निरस्त कर दिया जाएगा। महापौर ने कहा नगर निगम में महिला पार्षदो के साथ-साथ निगम में काम करने वाली महिला कर्मचारी भी है।शिकायत मिलने पर उन्होंने मजबूती से सख्त कदम उठाया है।
बैठक के मौके पर आयुक्त सुमित अग्रवाल के अलावा समस्त पार्षदगण,अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।