दुर्ग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 मार्च। माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी 12वीं परीक्षा के अंतर्गत 4 मार्च को आयोजित अंग्रेजी विषय पेपर के दौरान जिले के 5 उडऩदस्ता दल द्वारा 29 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसी भी केन्द्र में अनुचित साधन का उपयोग नहीं पाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार अरविन्द कुमार मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग द्वारा 8 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें कन्या उतई, सेजेस उतई, कन्या सेलूद, सेजेस सेलूद, सेजेस मर्रा, देवादा, सेजेस पाटन , कन्या पाटन शामिल है। तनवीर अकील जिला क्रीडा अधिकारी द्वारा 9 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें लिमतरा, गोढ़ी, कपसदा, नारधा, हाउसिंग बोर्ड, सरस्वती विहार हाउसिंग बोर्ड, कुरूद शामिल है। 5 मार्च को 10वीं अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र होगा।
विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी गोविंद साव द्वारा 6 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें सेजेस दीपक नगर, सेजेस तितुरडीह, कोसानगर, सुपेला, कन्या सुपेला, रामनगर भिलाई शामिल है। इसी तरह प्रदीप कुमार महिलांगे विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पाटन द्वारा 3 परीक्षा केन्द्रों में निरीक्षण किया गया। जिसमें सेजेस घुघवा, सेजेस जामगांव, मर्रा तथा कैलाश साहू विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धमधा में 3 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें गोढ़ी, कपसदा, लिमतरा शामिल है।