दुर्ग

दुर्ग जपं में अध्यक्ष पद पर भाजपा, तो उपाध्यक्ष कांगे्रस
05-Mar-2025 3:40 PM
दुर्ग जपं में अध्यक्ष पद पर भाजपा, तो उपाध्यक्ष कांगे्रस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 5 मार्च। दुर्ग जनपद पंचायत में भाजपा को उपाध्यक्ष चुनाव में बड़ा झटका लगा। भाजपा ने यहां अध्यक्ष पद तो जैसे तैसे बचा लिया, मगर उन्हें उपाध्यक्ष का पद गंवाना पड़ गया।

कल काफी गहमागहमी के बीच हुए चुनाव भाजपा कुलेश्वरी सुकदेव देवांगन अध्यक्ष तो कांग्रेस के राकेश हिरवानी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। दुर्ग जनपद में आज अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद चुनाव प्रक्रिया सुबह साढ़े दस बजे शुरू हुई तो कांग्रेसी एवं निर्दलीय प्रत्याशियों के भाजपा के संतोषी कृष्णा देशमुख ने अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतर कर सबको चौंका दिया। वहीं भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद के लिए कुलेश्वरी देवांगन एवं संगीता साहू के नाम फार्म लिया गया, मगर अध्यक्ष पद लिए कुलेश्वरी देवांगन ने ही नामांकन दाखिल किया, इससे अध्यक्ष पद के लिए संतोषी एवं कुलेश्वरी के बीच सीधा मुकाबले की स्थिति बन गई जिससे अध्यक्ष पद पर किसकी जीत होगी इसे लेकर मतगणना के पूर्व तक सस्पेंस बना रहा। मतगणना पश्चात कुलेश्वरी देवांगन को 2 मतों विजयी घोषित किया गया। कुलेश्वरी को 13 एवं संतोषी के पक्ष में 11 मत पड़े।

वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने राकेश हिरवानी को मैदान में उतारा,  जबकि भाजपा की ओर से अजीत चंद्राकर मैदान में उतरे इसमें उपाध्यक्ष पद के लिए एक सदस्य ने क्रास वोटिंग कर दी। इससे भाजपा का समीकरण गड़बड़ा गया इसमें राकेश हिरवानी को 12 मत मिले वहीं भाजपा प्रत्याशी अजीत चंद्राकर को 11 मत पड़े एवं 1 मत निरस्त हो गया। इस प्रकार राकेश हिरवानी 1 मत से विजयी होकर उपाध्यक्ष चुने गए।

नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन ने कहा कि भले ही उपाध्यक्ष कांग्रेस से है सबको साथ लेकर बिना भेदभाव के क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जनपद अध्यक्ष के रूप में उनकी प्राथमिकता हर घर पानी पहुंचाना, नाली, सडक़ जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की रहेगी। साथ ही सभी परिवार को आवास, शौचालय उपलब्ध कराने एवं हर व्यक्ति शिक्षित हो इस दिशा में भी कार्य करेंगी।

उन्होंने कहा कि  वे खुद जमिनी रूप से महिलाओ से जुड़ी हुई है। इस नाते हर महिलाओं के हाथ को रोजगार मुहैया कराने भी प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि उनकी इस जीत में संगठन के सभी प्रमुख पदाधिकारियों, क्षेत्रीय विधायक एवं कार्यकर्ताओ का साथ रहा है। नव निर्वाचित जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी ने कहा कि बैठक के दौरान सदन में सकारात्मक भूमिका निभाते जनहित के मुद्दे को उठाएंगे, ताकि क्षेत्र का समुचित विकास होने से लोगों को इसका लाभ मिल सके।


अन्य पोस्ट