दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 मार्च । दुर्ग जिला निषाद समाज के तत्वावधान में नवनिर्वाचित चार जनपद सदस्य, उन्नीस सरपंच, 200 से अधिक पंच, छ: पार्षद को जिला कार्यालय पुलगांव दुर्ग में स्वागत सम्मान किया गया। सभी नवनिर्वाचित प्रत्याशियों ने समाज की अखंडता को देखते हुए राजनीतिक भागीदारी तथा सर्व समाज को सेवा देने के लिए संकल्पित हुए। समाजिक शिक्षित युवाओं को राजनीतिक व सामाजिक भागीदारी के लिए प्रेरित किए।
कार्यक्रम में समस्त परिक्षेत्र के पदाधिकारियों ने जिला वार्षिक सम्मेलन पर चर्चा की गई। जिसमें 13 अप्रैल रविवार 2025 को नगपुरा परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मडियापार में प्रस्ताव कर सहमति बनी। वहीं कार्यक्रम में आदर्श विवाह एवं मेघावी छात्र छात्राओं तथा, कला, साहित्य, खेल में अपना और समाज के नाम रोशन किए हुए बच्चों को बिलासा दाई केवटींन पुरस्कार से सम्मान मुख्यातिथि के हाथों से की जाएगी।
समाज को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. घनश्याम निषाद ने नवनिर्वाचित सभी जनपद सरपंच पार्षद पंच के प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए अपने अपने स्तर पर विकास व समाजिक जन भागीदारी देने पर बात कही। इस अवसर पर बुधारु राम निषाद संतोष जलतारे, मल्लेश निषाद, संतोषी निषाद, राम अधीन निषाद, अशोक निषाद ओमप्रकाश निषाद सालिक राम निषाद देवनाथ निषाद हेमलता निषाद भीम सिंह निषाद सुदामा निषाद जोगेंद्र निषाद विनोद निषाद खुमान निषाद हेमबंती निषाद ललिता निषाद यमुना निषाद नारायण निषाद चोवा राम निषाद थानेश्वर निषाद रामचंद्र निषाद राजकुमार निषाद डॉ नरेन्द्र निषाद डॉ सगनू निषाद डॉ ईश्वर निषाद कृष्ण निषाद नीलकमल निषाद कौशल निषाद नरेन्द्र निषाद मनहरण निषाद राम रतन जलतारे धनीराम निषाद खिलेनद निषाद रतन निषाद आदि उपस्थित रहे।