दुर्ग

नव निर्वाचित सरपंच व पंच ने विधायक का जताया आभार
03-Mar-2025 3:06 PM
नव निर्वाचित सरपंच व पंच ने विधायक का जताया आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 3 मार्च। स्थानीय चुनाव में भाजपा के खेमें में जीत की बड़ी खुशी आई है। कुछ स्थानों को छोडक़र सभी स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने चुनाव में जीत हासिल की है।

दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खपरी, मंचादुर के नव निर्वाचित सरपंच व पंच ने दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर से उनके निज निवास में मुलाकात कर आशीर्वाद लिया और इस जीत के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। विधायक ललित चंद्राकर ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए उनसे पार्टी को मजबूत बनाने का आव्हान किया।

जनता के विश्वास और आशीर्वाद से नवचयनित प्रतिनिधियों का यह नया सफर गांव के विकास और जनकल्याण के प्रति समर्पित रहेगा। सभी के साथ मिलकर समाज हित के कार्यों को गति देने और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लिया।

विधायक ललित चंद्राकर के निवास में मुलाकात करने वाले में, नव निर्वाचित सरपंच ललित निषाद, रोहिणी निषाद तुलेश्वरी निषाद, दुलेश्वरी देवदास पूर्णिमा ठाकुर, सुरेखा यादव, किरण निषाद, सुमित्रा मांडवी, मंजू नेताम, नंदकिशोर नेताम, ललिता यादव राम अवतार यादव, अनीता रवाना, हीरा ठाकुर, महेश निषाद, राय कुमार निषाद, शिव कुमार साहू, तोरण ठाकुर, महेश निषाद, शिवकुमार साहू, तोरण ठाकुर, राकेश रवाना, राकेश पुरी गोस्वामी, तुकाराम अवतार, रूपेश धनकर, आशीष मिश्रा, बबलू ठाकुर, सरपंच युगल किशोर साहू, रविशंकर गिरी गोस्वामी, वीरेंद्र कुमार साहू, तोरण लाल साहू, शिवकुमार साहू, थानसिंह साहू, हरीश साहू, अशोक साहू, लोकेश साहू, गीता पटेल, गणपत साहू, कालिंद्री देवांगन, गोपाल साहू, शैल देवांगन, मोहम्मद महमूद खान, असलम खान, चित्तेश्वरी साहू, गायत्री साहू, सीता निषाद, उत्तरा गोस्वामी, दुष्यंत साहू, कौशिल्या साहू, भारती यादव, मनोज गोस्वामी, दूरपत निषाद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट