दुर्ग

अलग-अलग केंद्रों में पहुंची उडऩदस्ता टीम
02-Mar-2025 4:15 PM
 अलग-अलग केंद्रों में पहुंची उडऩदस्ता टीम

दुर्ग। सीजी 12वीं बोर्ड हिंदी विषय का प्रश्न पत्र शनिवार को हुआ। परीक्षार्थियों ने प्रश्न पत्र को सरल बताया। परीक्षा के दौरान उडऩ दस्ते टीम द्वारा अलग-अलग केंद्रों का निरीक्षण किया गया। 

जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने आदर्श कन्या, जेवरा सिरसा, ननकट्टी, मेड़ेसरा कन्या धमधा, बरहापुर तथा बोरी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके अलावा अन्य अधिकारियों द्वारा अलग-अलग केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पहले दिन एक भी नकल प्रकरण नहीं पाया गया।
 


अन्य पोस्ट