दुर्ग

चंद्रकुमारी का नेत्रदान, दो को मिलेगी रौशनी
02-Mar-2025 4:12 PM
चंद्रकुमारी का नेत्रदान,  दो को मिलेगी रौशनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 मार्च।
नया आमापारा आर्य नगर निवासी चंद्रकुमारी अग्रवाल 28 फरवरी को लगभग छियासी वर्ष की आयु पूर्ण कर जाते जाते दो जरूरतमंद लोगों के लिए अपना नेत्रदान कर समाज के लिए अनुकरणीय एवं वंदनीय पहल कर गई।

दिनेश, अजय, मीना एवं सुनीता अग्रवाल की माता एवं अल्का, अमित, रोहित, मेनका, सोनिया, श्वेता की नानी मां एवं डॉ. शुभम, हिमांशु हीना की दादी का नेत्रदान परिजनों की सहमति एवं परिजनों की प्रेरणा से आई बैंक शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज दुर्ग से डॉ. विशाल, डॉ. संदीप, डॉ. उत्कर्ष, डॉ. गौतम एवं टेक्निशन विवेक कसार एवं संबंधित सामाजिक संस्था के सदस्यों ने नीयत समय के भीतर आवश्यक औपचारिकता पूर्ण कर चंद्रकुमारी अग्रवाल की स्मृति को दशा अग्रवाल समाज दुर्ग एवं समस्त मानव समाज के लिए अनुकरणीय कार्य किया है। वे अनिल, सतीश अग्रवाल एवं  रेणु एवं कल्पना अग्रवाल की सास थीं। 

चंद्रकुमारी अग्रवाल का अंतिम संस्कार हरनाबांधा मुक्तिधाम में परिजनों एवं गणमान्य नागरिक की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
 


अन्य पोस्ट