दुर्ग

मकान खाली करने की बात पर मारपीट, लूटपाट भी
01-Mar-2025 2:54 PM
मकान खाली करने की बात पर मारपीट, लूटपाट भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 1 मार्च।  गुरु भाई के कहने पर मकान को खाली कराना प्रार्थी को भारी पड़ गया। आरोपियों ने प्रार्थी के कार्यालय में घुसकर प्रार्थी से गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करते हुए कार्यालय में तोडफ़ोड़ की। इसके बाद गल्ले में रखे 85,000 को भी निकाल कर अपने साथ ले गए। प्रार्थी की शिकायत पर पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115 (2), 296, 3 (5), 332 (सी), 351 (2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस के मुताबिक प्रार्थी एस वेंकट रमन्ना वार्ड 25 का पार्षद है और भिलाई चरोदा निवासी है। उसका व्यावसायिक कार्यालय जीई रोड चरौदा में स्थित है जहां वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। प्रार्थी के कार्यालय के पास ही मूलचंद का मकान है जो प्राची का गुरु भाई है और उसने अपने मकान की देखरेख की जिम्मेदारी प्रार्थी को दे रखी थी। मूलचंद ने प्रार्थी एस वेंकट से कहा था कि उसके किराए पर दिए मकान को खाली करने के लिए कह दो। इस पर प्रताप ने लगभग दो माह पूर्व शंभू ढोल को मकान खाली करने के लिए कहा था। 17 फरवरी को वेंकटअपने कार्यालय में बैठा हुआ था तभी आरोपी जुबेर खान, प्रशांत गईर, सौरभ शर्मा, शंभू ढोल कार सीजी 07 सीसी 8786 मे सवार होकर आए। उन्होंने प्रार्थी के कार्यालय में जबरन घुसकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद ऑफिस के टेबल के कांच को व अन्य सामानों को तोड़ दिए। शंभू ढोल ने कहा कि किराए के मकान को खाली नहीं करूंगा जो करना है कर ले। मारपीट में प्रार्थी को चोटें आई। इसके बाद आरोपियों ने गल्ले में रखे 85,000 रुपए को भी निकाल कर अपने साथ लेकर चले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट