दुर्ग

चाकू लहरा डराने धमकाने वाला गिरफ्तार
28-Feb-2025 3:29 PM
 चाकू लहरा डराने धमकाने वाला गिरफ्तार

दुर्ग, 28 फरवरी। धमधा रोड स्थित सब्जी मंडी में बटन वाला धारदार चाकू लहरा कर आने जाने वाले लोगों को डरा धमकाने वाले आरोपी को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक आरोपी हाथ में बटन वाला धारदार चाकू लहराकर लोगों को डरा धमका रहा है, इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। घेराबंदी करते हुए पुलिस की टीम ने आरोपी को पकड़ा। आरोपी दीपक बघेल 20 वर्ष पिता बाली बघेल निवासी बांबे आवास उरला के पास से पुलिस ने धारदार चाकू बरामद किया है।


अन्य पोस्ट