दुर्ग
दुर्ग, 25 फरवरी। निगम क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर 26 फरवरी को मांस-मटन का विक्रय पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में कमिश्नर सुमित अग्रवाल के निर्देश पर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। नगर निगम ने 26 फरवरी को पशुवध गृहों और मांस-मटन विक्रय की सभी दुकानों को बंद रखने के संबंध में आदेश प्रसारित किया है। किसी भी दुकान में मांस-मटन की बिक्री करते पाए जाने पर जब्ती के साथ ही संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्रवाई की जाएगी।
हजरत बाबा अब्दुरहमान शाह काबुली रह. अलैह का तारीखी उर्स 28 शाबान
दुर्ग। हर साल की तरह इस साल भी हजरत बाबा अर्बुरहमान शाह काबूली रह. अलैह का तारीखी उर्स 28 शाबान, पुराना बस स्टैण्ड में 25 फरवरी को कव्वाली मुक्करम अली वारसी (भोपाल) इंटरनेशनल कव्वाल।
26 फरवरी को ऑल इंडिया नातिया मुशायरा । 27 फरवरी को आम लंगर (शाम 7 बजे से) तीन दिवसीय कार्यक्रम में एक दिवसीय शूफी कव्वाली के कार्यक्रम होगा। कमेटी के अध्यक्ष अफजल हुसैन (पूर्व पार्षद) ने यह जानकारी दी।