दुर्ग

भाजपा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पार्षद जिलाध्यक्ष से मिले
25-Feb-2025 3:17 PM
भाजपा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पार्षद जिलाध्यक्ष से मिले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 25 फरवरी। कुम्हारी नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मीना वर्मा एवं नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों ने जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षदों से कहा है कि वार्डों का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता में होना चाहिए। जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं, ताकि हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएं सहज रूप से मिल सकें। सभी पार्षद अपने वार्ड के लोगों से निरंतर संपर्क बनाए रखें और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक से भेंट करने वाले पार्षदों और भाजपा कार्यकर्ताओं में वार्ड 1 अश्विनी देशलहरे, वार्ड 2 डिकेश पटेल, वार्ड 4 उमाकांत साहू, वार्ड 10 हरिदास वैष्णव, वार्ड 11 श्रीमती रितिक यादव, वार्ड 12 श्रीमती उमेश्वरी साहू, वार्ड 18 पार्षद प्रवीण राव, वार्ड 19 पुनेश लता साहू, वार्ड 21हेमलता निषाद, वार्ड 23 लोकेश साहू, वार्ड 24 ममता साहू पार्षदगण, वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश साहू, अशोक दीवान, गोल्डी गोस्वामी, दीपक चतुर्वेदी, सुमित द्विवेदी, तिलक परिहार, मिथिलेश यादव, सूरज यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट