दुर्ग

विभागीय परीक्षा 3 से 10 मार्च तक
24-Feb-2025 3:57 PM
 विभागीय परीक्षा 3 से 10 मार्च तक

दुर्ग, 24 फरवरी। छत्तीसगढ़ शासन, गृह-सी विभाग (विभागीय परीक्षा प्रकोष्ठ) मंत्रालय नया रायपुर द्वारा 3 से 10 मार्च तक विभागीय परीक्षा आयोजित करने का कार्यक्रम घोषित किया गया है। संभाग मुख्यालय दुर्ग में विभागीय परीक्षा हेतु भिलाई प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी) दुर्ग को परीक्षा केन्द्र नामांकित किया गया है। संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर ने बीआईटी के प्राचार्य को पत्र जारी कर पूर्व वर्षों की विभागीय परीक्षाओं के सफल संचालन हेतु संस्थान के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए आगामी विभागीय परीक्षा के लिए संचालन हेतु 3 से 10 मार्च तक की अवधि के लिए आवश्यकतानुसार 4 कक्ष आरक्षित कर परीक्षार्थियों की बैठक एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर संभाग आयुक्त कार्यालय को सूचित करने कहा है। संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर द्वारा विभागीय परीक्षा के सुचारू रूप से संपादन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य दायित्व सौपे गये हैं। जिसके अनुसार डिप्टी कलेक्टर दुर्ग हितेश पिस्दा को परीक्षा केन्द्र एवं प्रश्न पत्र प्रभारी, कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग के सहायक संचालक के.के. शुक्ला को सहायक परीक्ष केन्द्र प्रभारी, नायब तहसीलदार दुर्ग सुश्री ज्योत्सना कलिहारी एवं नायब तहसीलदार दुर्ग वसुमित्र दीवान को वीक्षक (इन्व्हीजिलेटर), जिला कार्यालय दुर्ग के सहायक ग्रेड-3 एस. अभिषेक और जिला कार्यालय दुर्ग के सहायक ग्रेड-3 लेखू राम पटेल को लिपिकीय कार्य का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार जिला कार्यालय के भृत्य मेघनाथ साहू और भू-अभिलेख शाखा जिला कार्यालय दुर्ग के भृत्य ईश्वरी साहू को उत्तर पुस्तिकाओं का पैकेट तैयार करने, डाक घर जाने एवं अन्य व्यवस्था का दायित्व सौपा गया है।

 संभाग आयुक्त के आदेशानुसार समस्त अधिकारी-कर्मचारी 3 से 10 मार्च तक उपायुक्त (रा.) पदुम लाल यादव के निर्देशानुसार कार्य संपादन करेंगे।


अन्य पोस्ट