दुर्ग
छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 24 फरवरी। पाटन जनपद में जनपद सदस्य के लिए सबसे बड़ी जीत प्रणव शर्मा की रही। वहीं कांटे की मुकाबले में कस्तूरी बाई बंजारे सबसे कम मतों से जीती। क्षेत्र में द्वितीय चरण के हुए मतदान के प्राप्त अधिकृत परिणामों के अनुसार पूर्व जनपद अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमणी चंद्राकर सहित कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा है।
जनपद निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 3 से प्रणव शर्मा ने क्षेत्र के दिग्गज नेता पुरुषोत्तम तिवारी को 1860 मतों से हराया। श्री शर्मा को कुल 3206 मत मिले। वहीं श्री तिवारी मात्र 1342 मत प्राप्त कर सके। क्षेत्र क्रमांक 1 से कस्तूरी बाई बंजारे ने कंचन उत्तरा सोनवानी को मात्र 17 मतों से हराया। इस चुनाव मैदान में उतरे क्षेत्र के सबसे चर्चित चेहरा हर्षा लोकमणी चंद्राकर को क्षेत्र क्रमांक 9 में आनंद बघेल ने कुल 1121 मतों से हराया। वर्तमान जनपद अध्यक्ष रामबाई सिन्हा को भी क्षेत्र क्रमांक 6 से भारी मतों में हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें रेखा जोशी ने 1623 मतों से हराया।
इसी प्रकार क्षेत्र क्रमांक 2 से कीर्ति नायक ने नीलम सिन्हा को 770, क्षेत्र 4 शैलेश साहू ने टिकेन्द्र देवांगन को 140, क्षेत्र 5 दामिनी साहू ने उषा साहू को 267, क्षेत्र 7 संतोषी ठाकुर ने संगीता ठाकुर को 150, क्षेत्र 8 डुलेश्वर मानकुर ने चंद्रशेखर को 836, क्षेत्र 10 सीता निषाद ने यामिनी वर्मा को 611, क्षेत्र 11 उर्वशी वर्मा ने जागृति वर्मा को 664, क्षेत्र 12 चंद्रिका कलिहारी ने किरण सोनवानी को 516, क्षेत्र 13 राम सुमेर छेदैया रूपेन्द्र नेताम को 641, क्षेत्र 14 दुलौरिन यादव ने कुन्ति साहू को 242, क्षेत्र 15 दीपमाला जैन ने सुनीता साहू को 1284, क्षेत्र 16 कुसुमलता आडिल ने दुर्गा वर्मा को 618, क्षेत्र 17 भावना निषाद ने इंद्राणी सिन्हा को 340, क्षेत्र 18 दिनेश साहू ने संतोष साहू को 310, क्षेत्र 19 से कमलेश वर्मा ने शिवकुमार वर्मा को 1807, क्षेत्र 20 रश्मि वर्मा ने प्रेमलता चंद्राकर को 376, क्षेत्र 21 भास्कर वर्मा ने किशोर वर्मा को 1086, क्षेत्र 22 रामकुमार चंद्राकर ने अभिषेक चंद्राकर को 147, क्षेत्र 23 खेमलाल देशलहरा ने अंकित चतुर्वेदी को 842, क्षेत्र 24 अजय साहू ने टेसराम साहू को 372 एवं क्षेत्र क्रमांक 24 से रवि सिन्हा ने होमेश साहू को 218 मतों से हराया है।