दुर्ग

महापौर ने आयुक्त व जनप्रतिनिधियों के साथ मार्केट क्षेत्र में किया निरीक्षण
22-Feb-2025 3:01 PM
 महापौर ने आयुक्त व जनप्रतिनिधियों के साथ मार्केट क्षेत्र में किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 22 फरवरी। गुरुवार को प्रात: 7 बजे शपथ से पहले सफाई कार्य का आकस्मिक निरीक्षण नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कमिश्नर सुमित अग्रवाल, जनप्रतिनिधियों व अधिकारी के साथ इंदिरा मार्केट में सफाई व्यवस्था को लेकर करीब 3 घंटे पैदल घूमकर जायजा लिया।

 उन्होंने इदिरा मार्केट पार्किंग से होते हुए मान होटल लाइन, जवाहर चौक पांच कंडील, हटरी बाजार, शनिचरी बाजार से होकर इदिरा मार्केट सब्जी बाजार के अलावा प्रेस काम्प्लेक्स क्षेत्र का निरीक्षण किया।

महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने शनिचरी बाजार में कहा कि सार्वजनिक मूत्रालय को व्यवस्थित करने के साथ साथ नियमित साफ-सफाई करें। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से स्वच्छ सुंदर नगर निगम बनाने के लिए कार्य करने कहा। महापौर अलका बाघमार ने निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने घर व दुकानों से निकलने वाले कचरे यहां-वहां न डालते हुए गीले एवं सूखे कचरे का स्त्रोत पर ही पृथक्कीकरण कर निगम के कचरा संग्रहण वाहन के पृथक-पृथक भागों में डाले। महापौर श्रीमती अलका बाघमार व आयुक्त सुमित अग्रवाल ने जनप्रतिनिधियों व नागरिकों के साथ स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के तहत स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पार्षद श्याम शर्मा, नरेंद्र बंजारे, श्रीमती हर्षिका संभव जैन, काशीराम कोसरे, चंद्रशेखर चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, मनीष साहू, कमल देवांगन, गोविंद देवांगन, शशि साहू, आशीष चन्द्राकर, नीलेश अग्रवाल, मनीष कोठारी, सरस  निर्मलकर, मनोज सोनी, रेशमा सोनकर, लोकेश्वरी ठाकुर, खालिक रिजवी के अलावा सावित्री दमाहे, जितेंद्र ताम्रकर, दिनेश देवांगन, रोहन राजपूत आदि मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट