दुर्ग
अतुल ने कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा से की मुलाकात
21-Feb-2025 3:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 21 फरवरी। भिलाई कैन डू, पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष व प्रदेश भाजपा नेता अतुल पर्वत ने दिल्ली के नव नियुक्त कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को उनके दिल्ली निवास पहुँच हार्दिक बधाई शुभकामनाएँ दी।
अतुल पर्वत ने कहा- प्रवेश जी के नेतृत्व में दिल्ली के विकास को गति व जनता को नया विकसित दिल्ली मिलेगा । साथ ही अनुभव और जनता की जन सेवा के प्रति समर्पण लाभकारी सिद्ध होगा । अतुल ने उनके मंत्री बनाये जाने पर ,नई जिम्मेदारी के लिए अपनी और भिलाई की जनता की तरफ़ से बधाई शुभकामनाएँ दी ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे