दुर्ग

आशा, विक्की मिश्रा, और श्रद्धा साहू की जीत
19-Feb-2025 3:41 PM
आशा, विक्की मिश्रा, और श्रद्धा साहू की जीत

जिला पंचायत चुनाव

दुर्ग, 19 फरवरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण दुर्ग जनपद क्षेत्र जनपद सदस्यों एवं क्षेत्र के 4 जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों में गत दिवस मतदान हुआ। इसमें जिला पंचायत सदस्य पद पर 2 भाजपा समर्थित प्रत्याशी क्षेत्र क्रमांक 5 से जितेन्द्र यादव एवं क्षेत्र क्रमांक 8 में श्रद्धा साहू तथा क्षेत्र 7 से कांग्रेस अधिकृत आशा विक्की मिश्रा ने जीत हासिल की। वहीं क्षेत्र क्रमांक से स्वतंत्र उम्मीदवार प्रिया साहू को विजयश्री मिली। वहीं दुर्ग जनपद के 24 निर्वाचन क्षेत्रों में से 10 में भाजपा एवं 9 में कांग्रेस अधिकृत ने जीत हासिल की, जबकि 5 क्षेत्रों में स्वतंत्र प्रत्याशियों ने विजय पताका लहराया।

अभ्यर्थियों व राजनीतिक दलों से मतगणना पश्चात प्राप्त रुझानों के अनुसार दुर्ग जनपद के वर्तमान सदस्यों में उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़ क्षेत्र क्रमांक 22 एवं सभापति राकेश हिरवानी क्षेत्र क्रमांक 21 से पुन: जनपद चुने गए हैं। इसी प्रकार क्षेत्र क्रमांक से कुलेश्वरी देवांगन भाजपा, क्षेत्र 2 मिलंतीन ठाकुर कांग्रेस, क्षेत्र 3 नंदकुमार साहू स्वतंत्र, क्षेत्र 4 राजेन्द्र ठाकुर कांग्रेस, क्षेत्र 5 संतोषी कृष्णा देशमुख भाजपा, क्षेत्र 6 संतोष निषाद स्वतंत्र, क्षेत्र 7 रजनी साहू भाजपा, क्षेत्र 8 पूर्णिमा वर्मा भाजपा, क्षेत्र 9 शोभा रवि ताम्रकार कांग्रेस, क्षेत्र 10 गोकुल वर्मा भाजपा, क्षेत्र 11 गोपाल यादव स्वतंत्र, क्षेत्र 12 प्यारी बाई निषाद कांग्रेस, क्षेत्र 13 बेलाबाई यादव भाजपा, क्षेत्र 14 संगीता माखन साहू भाजपा, क्षेत्र 15 किशोरी लाल देशमुख कांग्रेस, क्षेत्र क्रमांक 16 दामिनी साहू कांग्रेस, क्षेत्र 17 लीलावती रूपेश देशमुख कांग्रेस, क्षेत्र 18 अजीत चंद्राकर भाजपा, क्षेत्र 19 लोमश चंद्राकर स्वतंत्र, क्षेत्र 20 जितेन्द्र टण्डन भाजपा, क्षेत्र 23 बिंदु देशलहरे भाजपा एवं क्षेत्र 24 में ढालेश साहू स्वतंत्र प्रत्याशी ने जीत हासिल की है।


अन्य पोस्ट