दुर्ग

अय्यूब खान के प्रभार वाले कई वार्डों में कांग्रेस से जीत
16-Feb-2025 4:12 PM
अय्यूब खान के प्रभार वाले कई वार्डों में  कांग्रेस से जीत

दुर्ग, 16 फरवरी। अय्यूब खान अपने प्रभार क्षेत्र के खैरागढ़ जिला के दो नगर पंचायत में हुये चुनाव पर कांग्रेस पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है। खैरागढ़ जिला के गंडई नगर पंचायत अध्यक्ष पद जीत लाल शाह खुसरो ने कांग्रेस पार्टी ने जीते है। वही 15 वार्ड पार्षदों में से 7 वार्ड में कांग्रेस जीते है। खैरागढ़ जिला के दूसरे नगर पंचायत छुईखदान नगर पंचायत में भी अध्यक्ष पद का चुनाव कांग्रेस के नम्रता वैष्णव सिंह चुनाव भारी मतों से भाजपा के प्रत्याशी से चुनाव जीती है। छुईखदान नगर पंचायत के 15 वार्ड में से 8 वार्ड पार्षद कांग्रेस के चुनाव जीते है। अय्यूब खान ने बताया कि बेहतर टिकट वितरण कुशल रणनीति बेहतर मैनेजमैंट क्षेत्र के कांग्रेस के  विधायक यशोदा निलंबर वर्मा, क्षेत्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेताजन ,कांग्रेस जिला अध्यक्ष गजेन्द्र ठाकरे, गणई ब्लाक अध्यक्ष भीरगेश यादव  एवं छुईखदान के ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार पटेल सभी के आपस  तालमेल से दोनों नगर पंचायत के अध्यक्षों में जीत और बहुत से वार्डो में कांग्रेस की जीत हुई हैं। अय्यूब खान प्रभारी के जीते हुये दोनों नगर पंचायत के अध्यक्षों और वार्ड पार्षदों सहित  कांग्रेस के विधायक,नेताओं एवं  कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई है।
 


अन्य पोस्ट