दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 फरवरी। छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय गहिरा मंडई 2025 में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को , रायपुर दक्षिण विधायक - सुनील सोनी ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
छत्तीसगढ़ यादवों के सांस्कृतिक विरासत गहिरा- मंडई,को संरक्षण संवर्धन करने के उद्देश्य से, छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज के तत्वावधान में आयोजित किया जाता है, यह गहिरा मंडई,विगत 5 वर्षों से श्री हरदेव लाला मंदिर प्रांगण,टिकरा पारा रायपुर से प्रारंभ होकर, महादेव घाट रायपुरा रायपुर श्री बाबा हटकेशवर नाथ धाम में समापन उपरांत, विजयी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मंडई को पुरस्कृत व सम्मानित किया जाता है।
प्रथम पुरस्कार छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज दुर्ग , गहिरा - मंडई 2025, में अव्वल आया, इस अवसर पर रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने, विजयी प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर पुरस्कार, वितरण किया, जहां पर यादव प्रमुखों ने विधायक को, अहीर पगड़ी, पितांबरी गमछा व तेंदुसार के लाठी फूलैता भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष यादव, गहिरा मंडई के संयोजक राजेश यादव, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव, रायपुर जिला अध्यक्ष रोमनाथ यादव, रायपुर नगर अध्यक्ष अनल यादव, कन्हैया यादव, मनीष यादव, बसंत यादव, उमराव यादव,हर्ष हिंद यादव, श्रीमती निशा यादव, श्रीमती संध्या यादव, श्रीमती वर्षा रितु यादव, श्रीमती करुणा यादव सहित यादव समाज के हजारों यादव ने महादेव घाट रायपुरा रायपुर खारून नदी में स्नान कर श्री बाबा हटकेश्वर नाथ की पूजा-अर्चना की।