दुर्ग

अंग्रेजी शराब पकड़ाई, दो आरोपी गिरफ्तार
14-Feb-2025 3:10 PM
अंग्रेजी शराब पकड़ाई, दो आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 14 फरवरी। ग्राम डंडेसरा चौकी जेवरा सिरसा क्षेत्र से 361 पेटी अंग्रेजी शराब पकडऩे में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने मौके पर ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं मुख्य आरोपी फरार है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई अंग्रेजी शराब महाराष्ट्र की है और जिसकी कीमत लाखों रुपए है।

बुधवार की देर रात गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब एक सुनसान जगह पर उतारी जा रही है। इस पर पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाते हुए मौके पर पहुंच कर छापा मारा। पुलिस ने 361 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। शराब की तस्करी करते हुए उसे महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ लाया गया था। घटनास्थल पर पुलिस ने दो आरोपी धनराज निषाद एवं विजय निषाद निवासी ग्राम डंडेसरा को पकड़ा। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनके द्वारा शराब को उतारने चढ़ाने का कार्य किया जा रहा है जबकि मुख्य आरोपी पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गए हैं। पुलिस मुख्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट