दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 फरवरी। नगरीय निकाय चुनाव में स्वच्छ एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए जनता द्वारा किए मतदान पर विधायक गजेन्द्र यादव ने सभी मतदाताओं का आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनहितकारी नीतियां और सुशासन लोगों के हृदय में बस चुका है, 11 फरवरी को हुए चुनाव में दुर्ग की जनता का बीजेपी के प्रत्याशियों के प्रति अपार समर्थन से स्पष्ट है कि 50 हजार से अधिक मतों के अंतर से महापौर और 40 से अधिक पार्षद जीतेंगे।
विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि नगर निगम चुनाव में वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन और एक-एक कार्यकर्त्ताओं ने बीजेपी प्रत्याशी को प्रचंड मतों से जीत दिलाने मेहनत किए। जिला भाजपा संगठन द्वारा निगम के सभी वार्ड में कार्यकर्त्ताओं की टीम बनाकर व्यवस्थित तरीके चुनाव संपादन कराया गया।
विधायक गजेन्द्र यादव ने बताया कि निगम चुनाव में जनता का अभूतपूर्व समर्थन दर्शाता है कि नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत तय है। अब, प्रदेश विकास की तिगुनी गति से आगे बढ़ेगा, और हर नागरिक को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प साकार होगा।