दुर्ग

भिलाई में निर्माणाधीन ‘अटल स्मारक’ का सरिया काट ले गए चोर, जांच में जुटी सुपेला पुलिस
12-Feb-2025 3:34 PM
भिलाई में निर्माणाधीन ‘अटल स्मारक’ का सरिया काट ले गए चोर, जांच में जुटी सुपेला पुलिस

भिलाई नगर, 12 फरवरी। नेहरू नगर चिल्ड्रन गार्डन में निर्माणाधीन अटल स्मारक कार्य में लगी 18 नग सरिया अज्ञात चोर काट कर ले गए हैं। निगम ठेकेदार की रिपोर्ट पर सुपेला पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा नेहरू नगर बाल उद्यान में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मारक का निर्माण कार्य ठेकेदार संजय उपाध्याय को दिया गया है। उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि 10 फरवरी की के शाम 6 बजे उद्यान में ढलाई करने के बाद सभी लेबर चले गए थे। कल सुबह 9 बजे उद्यान पहुंचे तो देखा कि ढलाई मे लगी सरिया को अज्ञात चोर काटकर ले गए हैं। रात्रि में अज्ञात चोरों ने उद्यान के भीतर प्रवेश कर 18 नग सरिया को काटा और चोरी कर निकल भागे हैं। चोरी हुई सरिया की कीमत लगभग 12 हजार रूपये है।


अन्य पोस्ट