दुर्ग

मतगणना प्रशिक्षण 13 को
10-Feb-2025 4:21 PM
मतगणना प्रशिक्षण 13 को

  दुर्ग, 10 फरवरी। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के अंतर्गत मतगणना हेतु गणना पर्यवेक्षक, सहायक, रनर एवं रिटर्निग व सहायक रिटर्निग अधिकारी के सहयोग के लिए ड्यूटी में संलग्न अधिकारी/कर्मचारियों का 13 फरवरी को प्रात: 11 बजे, बी.आई.टी. कॉलेज में मतगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं। जिसके अनुक्रम में मुख्य प्रशिक्षक डॉ. विकास पंचाक्षरी, अंजय तिवारी, डॉ. एच.एस.भुवाल द्वारा नियत तिथि में संबंधित मतगणना दल को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

 जिले के समस्त विभाग प्रमुख अधिकारियों को विभाग से ड्यूटी में संलग्न अधिकारी/कर्मचारियों की प्रशिक्षण में शत् प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने कहा गया है।


अन्य पोस्ट