दुर्ग
दुर्ग, 10 फरवरी। उधारी स्वरूप लाखों रुपए की रकम लेने के बाद दिया गया चेक बैंक से अनादरित होने वाले एक मामले में कोर्ट ने आरोपी को सजा सुनाई है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी विवेक नेताम की कोर्ट ने आरोपी एस नागेंद्र राव को एक वर्ष साधारण कारावास एवं 10 लाख रुपए प्रतिकर राशि अदा करने का फैसला सुनाया है। प्रतिकर राशि नहीं देने पर 6 माह के अतिरिक्त कारावास की सजा दी है। परिवादिनी श्रीमती सरोज चौबे निवासी सेक्टर 7 के पड़ोस में ही आरोपी एस नागेंद्र राव रहता था। दोनों के बीच पड़ोसी होने के नाते आपस में जान पहचान थी। आरोपी एस नागेंद्र राव को पैसे की आवश्यकता होने पर उसने वर्ष 2016-17 में परिवादी ने श्रीमती सरोज चौबे से अलग-अलग किस्तों में 6,90,000 रुपए उधारी स्वरूप लिया था। 16 जून 2021 को आरोपी एस नागेंद्र राव निवासी सेक्टर 7 भिलाई ने 6,90,000 रुपए का यूको बैंक का एक चेक सरोज चौबे को दिया था।
जब सरोज चौबे ने चेक को बैंक में लगाया तो वह अनादरित हो गया था।