दुर्ग

ज्योतिष शोध सम्मेलन 16 को भिलाई में
10-Feb-2025 3:18 PM
ज्योतिष शोध सम्मेलन  16 को भिलाई में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 10 फरवरी।
ज्योतिष विज्ञान शोध संस्थान भिलाई दुर्ग छत्तीसगढ़ द्वारा राष्ट्रीय ज्योतिष शोध सम्मेलन का आयोजन कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई जिला-दुर्ग में दिनांक 16 फरवरी को सुबह 10 बजे से किया जा रहा है। यह सम्मेलन ज्योतिष के क्षेत्र में राज्य एवं देश के विभिन्न राज्यो से आये विद्वान ज्योतिषियों के लिए उनके द्वारा किए गए शोध एवं अनुभव को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से साझा करने के लिए एक उल्लेखनीय मंच प्रदान करेगा।

पत्रकार वार्ता मे संस्था के संरक्षक उमेश तिलंगिया,जीडी स्वर्णकार कार्यकारिणी अध्यक्ष, नन्द लाल चौधरी महासचिव ने बताया की इस अवसर पर स्मारिका के रूप में ज्योतिष दर्शन पत्रिका का प्रकाशन करने जा रहे है। पत्रिका में शामिल लेख एवं शोध सभी के लिए मार्गदर्शी एवं उपयोगी होगे।ज्योतिष विज्ञान शोध संस्थान द्वारा आम जनों तक ज्योतिष की पहुंच सुनिश्चित करने एवं जीवन को सरल एवं परिणाममूलक बनाने के लिए सम्मेलन के दिन  16 फरवरी को विद्वान ज्योतिषियों के माध्यम से सुबह 10 बजे से नि:शुल्क ज्योतिषीय परामर्श दिया जाएगा।

नि:शुल्क परामर्श का लाभ भिलाई दुर्ग शहर के साथ-साथ अन्य राज्यों से आए प्रतिभागियों/अतिथिजनो एवं आम नागरीको को प्राप्त होगा। इस कार्यक्रम के आयोजन में संस्थान के पदाधिकारियों, सभी सदस्यगणों, प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने के लिए आप सभी का धन्यवाद एवं आभार प्रदर्शित करते हंै।

प्रेस वार्ता मे विजय कान्त महती, उमेश तिलागिया,जी-डी स्वर्णकार, पी. विश्वेकर, दादाराव बोरोडे, शेखर आर जी, राजेन्द्र कसेर, सुधाकर,आशा वर्मा, श्रीपती चमेली सिन्हा, नवीन शाहजो, नन्दलाल चौधरी मौजूद रहे
 


अन्य पोस्ट