दुर्ग

जन्मदिन पर अनोखी पहल, स्कूली बच्चों को बांटे सेनेटरी पैड
09-Feb-2025 4:28 PM
जन्मदिन पर अनोखी पहल, स्कूली बच्चों को बांटे  सेनेटरी पैड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 9 फरवरी।
इंजीनियर राजकुमार ढीढ़ीं ने पत्नी दिव्या ढीढ़ी के साथ बेटी डेलीना ढीढ़ीं के दूसरे जन्मदिन के अवसर पर शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला उतई के कक्षा 6वी से लेकर 8वी तक के लगभग 150 छात्राओं को निशुल्क सैनेटरी पैड बांटकर  जन्मदिन  मनाया तथा सैनेटरी पैड के उपयोग बारे में बताया गया व सैनेटरी पैड उपयोग कर किस प्रकार महिलाओं में होने वाले विभन्न रोगों बचा जा सकता, इसकी जानकारी दी।

राजकुमार ढ़ीढ़ी का कहना है कि लोग अक्सर अपने व अपनो के जन्मदिन पर बड़ी बड़ी पार्टी करते हंै। केक काटते है।जिससे लाखों खर्च कर देते है। यह मेरी नजर में फिजूल खर्च है। मेरा मानना है कि उन्ही ंपैसों से  जरूरतमंदों को सामग्री का वितरण किया जाना चाहिए है। ताकि जरूरतमंदों को जरुरत की चीज मिल जाती है। और उनके द्वारा ढेर सारी आशीर्वाद भी मिलता है। 

इस अवसर पर देवेंद्र पटेल ,लोकेश जोशी,प्रदीप पाटिल लेखराम सोनवानी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।  इस आयोजन के लिए प्रधान शिक्षिका जयश्री ने आभार प्रकट किया।


अन्य पोस्ट