दुर्ग

कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू का वार्डों में स्वागत
08-Feb-2025 3:47 PM
कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू का वार्डों में स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 8 फरवरी। कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी प्रेमलता साहू ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ वार्ड 37, वार्ड 38, वार्ड 39, वार्ड 40 में सघन जनसंपर्क किया। सुबह साढ़े 8 बजे से प्रारंभ जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता का जोशीला स्वागत किया गया।  

जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह वार्ड के नागरिकों ने फूलों के गुलदस्ते, पुष्पहार के साथ स्वागत करते हुए जीत की अग्रिम बधाई देते हुए मिठाई भी खिलाई। शाम को कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू के साथ कांग्रेस नेताओं ने वार्ड 10, 11, 12 और 13 में जनसंपर्क करते हुए कांग्रेस को वोट देेने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान महापौर प्रत्याशी प्रेमलता साहू के साथ वार्डों के कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी भी मौजूद रहे।  प्रेमलता साहू ने डोर टू डोर कैंपेन करते हुए भाजपा पर शहर का विकास न कराने का आरोप लगाया। प्रेमलता ने कहा कि दुर्ग नगर निगम में 20 साल तक भाजपा के महापौर रहे लेकिन उन्होंने शहर का विकास नहीं किया। िपछले पांच साल में कांग्रेस की परिषद ने शहर के हर हिस्से में विकास कार्य कराए हैं। 5 साल के कार्यकाल में चहुमुंखी विकास कार्य कराया  गया हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू ने कहा कि भाजपा को पराजय का डर सताने लगा है। पराजय के डर से घबराकर भाजपा नेता कांग्रेस पर आधारहीन आरोप लगा रहे हैं। शहर की जनता ने देखा है कि 20 साल के कार्यकाल में विकास के नाम पर सिर्फ घोटाले होते रहे हैं। कांग्रेस की परिषद ने हर वर्ग के हितों का ध्यान रखते हुए शहर के कोने कोने में विकास की रौशनी पहुंचाई है।   कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों के अलावा मतदाताओं से जनसंपर्क के दौरान पूर्व विधायक अरुण वोरा,  राजेंद्र साहू, गया पटेल, अजय मिश्रा ,  सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट